ga('create', 'UA-XXXXX-Y', 'auto'); ga('send', 'pageview');

Top 10 Richest Person In India 2024- भारत के 10 सबसे अमीर आदमी की लिस्ट

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस ब्लॉग में बात करेंगे की अभी के करंट टाइम में इंडिया के 10 सबसे अमीर आदमी कौन है? फोर्ब्स मैगजीन की ओर से भारत के अमीरों की लिस्ट आ गई है। फोर्ब्स एक डाटा कंपनी है, जो हर महीने ऐसी इनफॉरमेशन निकालती रहती है।

इस लिस्ट में कई बड़ी दिग्गज कंपनियों के मालिक का नाम शामिल है, जीसके प्रोडक्ट आप रोजाना लाइफ में इस्तेमाल करते होंगे। तो चलिए मेरा नाम जसवंत है और इस रोमांचक यात्रा को शुरू करते हैं।

Top 10 Richest Person In India 2024

भारत के 10 सबसे अमीर आदमी कौन है? इस की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।

Top 10 Richest Person In India 2024- भारत के 10 सबसे अमीर आदमी की लिस्ट

1. Mukesh Ambani

पिछले कई वर्षों से मुकेश अंबानी भारत के पहले नंबर के सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति (Richest Person In India 2024) बने हुए हैं। मुकेश अंबानी की टोटल नेट वर्थ $89.7 billion dollars है। उनकी सबसे ज्यादा इनकम रिलायंस कंपनी से आती है, जो भारत की सबसे बेस्ट और वैल्युएबल कंपनी मानी जाती है। यह कंपनी भारत के पेट्रोकेमिकल्स, तेल, गैस, कम्युनिकेशन, और एंटरटेनमेंट जैसे कई बड़े क्षेत्र में काम करती है।

2. Gautam Adani

गौतम अडानी ‘अदानी ग्रुप’ कंपनी के मालिक है, जो भारत के दरियाई बंदरगाह के संचालन और विकास कार्य में शामिल है। आज के समय में (Richest Person In India 2024) गौतम अडानी की उम्र 61 साल है और उनकी टोटल नेट वर्थ $51.7 billion dollars है। गौतम अडानी भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डे और सबसे बड़े बंदरगाह का संचालन करते हैं। पिछले बीते महीनो में अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिडेनबर्ग ने अदानी कंपनी पे वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इस आप के बाद कंपनी करोड़ों लाखों रुपए का नुकसान भुगतना पड़ा था।

3. शिव नादर

शिव नादर की उम्र 78 साल है और वो HCL समूह के मालिक है। HCL समूह के पास सिस्को, माइक्रोसॉफ्ट और बोइंग जैसे कई विश्व प्रसिद्ध ग्राहक मौजूद है। शिव नादर की टोटल नेट वर्थ $31.1 billion dollars है। शिव नादर एक दानवीर पुरुष भी है जिन्होंने, 2022 के अंत तक 1100 करोड रुपए का दान किया था। उनके ऐसे ही विशिष्ट कार्यों की वजह से 2008 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था, जो देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

4. Savitri Jindal & family

Top 10 Richest Person In India 2024- भारत के 10 सबसे अमीर आदमी की लिस्ट

सावित्री जिंदल OP Jindal ग्रुप में एमेरिटस चेयर के पद पर कार्यरत है। वे सफल महिला भारतीय राजनीतिज्ञ और उद्यमी है। सावित्री जिंदल की टोटल नेट वर्थ $25.3 billion dollars है। पति की मृत्यु के बाद, अब कंपनी की सारी जिम्मेदारी वो और उनके चार बेटे संभालते हैं। सावित्री जिंदल इस समय 73 साल की है और भारतीय अमीरों की लिस्ट में चौथे पायदान पर मौजूद है।

5. Cyrus Poonawala

साइरस पूनावाला एक भारत के सबसे सफल उद्योगपति है, जो वर्तमान समय में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया (SII) कंपनी के मुख्य चेयरपर्सन है। उनकी यह कंपनी (Richest Person In India 2024) दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है, जिसने कोरोना समय में भारत के लिए कोविद-19 के लिए वैक्सीन उपलब्ध करवाई थी। साइरस पूनावाला की आज के समय में कुल नेट वर्थ 21.2 billion dollars है। उनके बेटे अदार पूनावाला कंपनी के सीईओ है।

Also Read: 2024 में जल्दी अमीर बनाने वाली किताबों की लिस्ट

6. Dilip Sanghvi

दिलीप सांघवी का जन्म गुजरात के एक छोटे शहर में हुआ था और आज 67 साल की आयु में उनकी कुल नेटवर्थ 19.5 billion dollars है। दिलीप सांघवी भारत की सबसे बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनी ‘सन फार्मा’ का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने सिर्फ ₹10000 से शुरुआत की और आज अपने दम पर करोड़ों रुपए की कंपनी खड़ी कर दी। उनकी लाइफ जर्नी बहुत ही मोटिवेशन से भरपूर है, जो आज के हर युवा को पढ़ने चाहिए।

7. Kumar Birla

Top 10 Richest Person In India 2024- भारत के 10 सबसे अमीर आदमी की लिस्ट

कुमार बिड़ला ने आदित्य बिड़ला समूह का नेतृत्व किया है, जिनका कारोबार सीमेंट केमिकल्स मेटल टेक्सटाइल फैशन और फाइनेंशियल जैसे कई बड़े सेक्टर में फैला हुआ है। कुमार बिरला की आयु 56 वर्ष है और आज उनकी टोटल नेटवर्थ 17.8 billion dollars है। उद्योग जगत में उल्लेखनीय काम करने के बदौलत कुमार बिड़ला को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है।

8. Kushal Pal Singh

कुशल पाल सिंग आर्मी की नौकरी छोड़ अपने स्वसुर की कंपनी में घुस गए, इसके बाद आज वह देश के सबसे बड़े बिल्डर के तौर पर जाने जाते हैं। डीएलएफ इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर कार्य करने वाले कुशल पाल सिंग कि आज टोटल नेटवर्थ 13.7 billion dollars है। आज इनकी आयु 92 साल की है और उनके बेटे कारोबार संभाल रहे।

Also Read: सिर्फ 28 हजार में 12+256 GB वाला Vivo V30 Pro स्मार्टफोन

9. Lakshmi Mittal

लक्ष्मी मित्तल वर्तमान समय में दुनिया के सबसे बड़े स्टील उत्पादक कंपनी अर्सलोर मित्तल के सीईओ है। आज 73 साल की उम्र में लक्ष्मी मित्तल की टोटल नेटवर्थ 15.2 billion dollars है। लक्ष्मी मित्तल फिलहाल यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं लेकिन अभी तक उन्होंने भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है। साल 2011 में फोर्ब्स मैगजीन ने लक्ष्मी मित्तल को विश्व का छठा सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया था।

10. RadhaKishan damani

राधाकिशन दमानी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड कंपनी के संस्थापक के रूप में प्रसिद्ध है, जो कि पूरे भारत में 200 से भी ज्यादा D-Marts स्टोर्स चलता है। 68 साल की आयु में राधाकिशन दमानी की टोटल नेटवर्थ 1.44 लाख करोड रुपए है। डीमार्ट का मार्केट कैप आज के समय में 2,26,640 करोड़ रुपये है। लेकिन इस कारोबार में आने से पहले दमानी एक स्टॉक ब्रोकर थे।

अगर दूसरी ओर देखा जाए तो रतन टाटा भारत के सबसे ज्यादा अमीर आदमी होने चाहिए, लेकिन वो अपनी कमाई का 65% हिस्सा दान कर देते हैं। टाटा भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है और देश विदेश में उसका कारोबार फैला हुआ है। टाटा ग्रुप इतना बड़ा होने के बावजूद भी बहुत सारा पैसा दान में दे देते हैं, इसलिए रतन टाटा Top 10 Richest Person In India 2024 की लिस्ट में नहीं आते।

निष्कर्ष:

तो दोस्तों यह थे भारत के सबसे ज्यादा अमीर व्यक्तियों की लिस्ट। इसमें हमने उनकी टोटल नेटवर्क, उनका कारोबार और उनकी उम्र के बारे में भी जाना। आप भी रोजाना लाइफ में इनके प्रोडक्ट्स और सर्विस का इस्तेमाल करते होंगे। अगर आपको इससे रिलेटेड हमें कोई सुझाव देना है तो हमें कमेंट कर जरूर से बताना। धन्यवाद।

(Tags: Top 10 Richest Person In India 2024, Top 10 Indian billionaire list 2024, Mukesh Ambani Total Networth in 2024 hindi me, Gautam Adani Networth 2024 hindi)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top