ये है भारत के 10 सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार, जो हर किसी को नहीं मिलते

No.1 भारत रत्न 

यह भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। ये पुरस्कार भारत के नागरिकों को दिया जाता हैं। जिन्होंने खेल, विज्ञान, साहित्य, सामाजिक सेवाओं और कला के क्षेत्र में देश को पूरे विश्‍व में पहचान दिलाई हो।

No.2 पद्म विभूषण 

यह भारत का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने विज्ञान, खेल और कला के क्षेत्र में कुछ असाधारण काम किया हो। 

No.3 पद्म भूषण 

यह देश का तीसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के साथ लोगों को दिया जाता है। 

No.4 पद्म श्री 

यह देश का चौथा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह हर साल गणतंत्र दिवस समारोह पर घोषित किया जाता है।

No.5 परमवीर चक्र 

युद्ध में असाधारण वीरता और बलिदान के लिए दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार है। जो सिर्फ देश के सैन्य कर्मियों को दिया जाता है।

No.6 अर्जुन पुरस्कार 

खेल में उत्कृष्ट उपलब्धि और योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा यह पुरस्‍कार खेल व्यक्तियों को दिया जाता है। हाल ही में मोहम्मद शमी को यह अवार्ड प्राप्त हुआ है

No.7 दादा साहब फाल्के पुरस्कार

सिनेमा के क्षेत्र में यह सर्वोच्च पुरस्कार है। इसे प्राप्त करने वाले आमतौर पर फिल्म उद्योग के लोग होते हैं और भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

No.8 साहित्य अकादमी पुरस्कार 

यह सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है जो लेखकों को पुस्तक और साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार में एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी शामिल है। 

No.9 अंतरराष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार 

यह भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार में 1 करोड़ रुपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र और एक उत्तरीय दी जाती है।

No.10 इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है।

कौन है लाल कृष्ण आडवाणी? जिनको भारत रत्न का अवार्ड मिलेगा