इस बार होली और चंद्र ग्रहण एक साथ, होगा कुछ बड़ा?

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च महीने में होली के दिन लगने वाला है. 25 मार्च, सोमवार 2024 के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा.

ग्रहण सुबह 10:41 बजे से दोपहर 3:01 बजे तक रहेगा. ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे की होगी. इस दौरान चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा. 

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. 

इसलिए आप इस दिन आराम से होली मना सकते हैं. किसी भी तरह की कोई पाबंदी नहीं रहेगी. 

अगर बात करें ग्रहण के असर की तो ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक महासागर सहित प्रशांत महासागर वाले इलाकों में रहेगा.

साल 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण सितंबर महीने में लगेगा. यह ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. 

अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें